कमल नाथ ने किया चंबल के पानी का अपमान : बी.डी शर्मा

  • Follow Newsd Hindi On  

मुरैना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमल नाथ पर चंबल के पानी के अपमान का आरोप लगाया है।

मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र के चिन्नौनी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रविवार को आयोजित सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने आरोप लगाया कि, बीते रोज चंबल क्षेत्र में जनसभा करने आए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ को पानी पीने की इच्छा हुई तो कोई कार्यकर्ता पानी लेकर आया। लेकिन कमल नाथ ने वह पानी लेने से इनकार कर दिया। तो फिर मल्टीनेशनल कंपनी का कोक मंगाया और कोक को पिया। उन्होंने चंबल का पानी नहीं किया।


शर्मा ने आगे कहा कि, कमल नाथ ने चंबल के पानी का अपमान किया है, इसका जवाब भाजपा के कार्यकर्ता और इस चंबल क्षेत्र की जनता देगी।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)