कमलनाथ सरकार का काल प्रदेश का सबसे बुरा समय : भूपेंद्र सिंह

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल 19 अक्टूबर (आईएएनएस) भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है की कमलनाथ सरकार के 15 माह का कार्यकाल प्रदेश के इतिहास का सबसे बुरा समय था।

भाजपा के डिजिटल अभियान ‘हां चुनाव है’ के तहत संवाद करते हुए सोमवार को मंत्री सिंह ने कहां यह उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता ने 15 महीनों तक कमलनाथ सरकार देखी है। ये 15 महीने प्रदेश के इतिहास का सबसे बुरा समय रहा।


भूपेंद्र सिंह ने कमलनाथ की सरकार पर आरोप लगाया कि, “वह सरकार अहंकारी थी। भ्रष्टाचार चारों ओर फैला हुआ था। दबाव और आतंक की राजनीति चल रही थी। जनता से वादे करके धोखा दिया गया। आखिरकार कांग्रेस की अंर्तकलह में उनकी सरकार चली गयी।”

उन्होंने आगे कहा कि, “भाजपा सरकार के 6 माह उपलब्धियों से भरे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जो काम किए हैं, वह जनता के सामने हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है और कांग्रेस मुद्दाविहीन है। कांग्रेस लगातार अनर्गल आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रही है। कमलनाथ ने मंच से अपशब्द कहकर प्रदेश की मंत्री इमरती देवी सहित प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि यह चुनाव विकास के आधार पर लड़ा जाए। कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया था, जिसका प्रदेश से कोई नाता, रिश्ता नहीं है। उद्योगपति होते हुए वे किसी के दर्द को नहीं समझते हैं। अपने व्यवसाय को पूरा करने के लिए उनको भेजा गया है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने है।”

–आईएएनएस


एसएनपी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)