आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी तक, जानें भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में

  • Follow Newsd Hindi On  
आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी तक, जानें भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में

भोजपुरी सिनेमा धीरे- धीरे अपनी अलग पहचान बनाता जा रहा है। भोजपुरी गाने यूट्यूब पर खूब वायरल होते हैं। लोगों को भोजपुरी सिनेमा के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस भी काफी पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोवर्स होते है

भोजपुरी सिनेमा अब किसी भी मामले में पीछे है। वहां की टेलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस के फैंस बढ़ते ही जा रहे हैं। आइये जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की कुछ बेहतरीन एक्ट्रेसेस के बारे में।


Image result for amrpali dubey

आम्रपाली दुबे

जब भी भोजपुरी सिनेमा का जिक्र हो तो आम्रपाली दुबे का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वह टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘मेरा नाम करेगी रौशन’ और ‘हॉन्टेड नाइट्स’ जैसे हिंदी टेलीविज़न शो से की थी इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना हाथ आजमाया और वहां कि टॉप एक्ट्रेस बन गयीं।


भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी का सिक्का चलता है दोनों की फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं दोनों ने अबतक लगभग 25 फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘निरहुआ रिक्शावाला’ 2 , निरहुआ चलल ससुराल-2, निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ हिन्दुस्तानी-2 और निरहुआ हिन्दुस्तानी-3 जैसी फिल्में शामिल हैं।

Image result for काजल राघवानी

काजल राघवानी

काजल राघवानी ने अपना फिल्मी करियर 16 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले गुजराती फिल्मों में काम किया। काजल ने भोजपुरी सिनेमा में कदम 2013 में आयी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ के साथ रखा। अपने भोजपुरी सिनेमा के करियर में काजल ने अबतक 50 से ज्यादा फिल्में की हैं।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों के वीडियो ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ को यूट्यूब पर 20 करोड़ (200 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिलें हैं उनकी आने।

Image result for मोनालीसा

मोनालीसा

‘बिग बॉस’ फेम मोनालीसा इन दिनों हिंदी टेलीविज़न शो ‘नजर’ में नजर आ रही हैं। वह भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम मानी जाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मोनालीसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने अबतक 25 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही मोनालिसा बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं।

Image result for अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा माना जाता है। अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और उनकी 50 से ज्यादा फिल्में सुपरहिट साबित हुई। उनकी फिल्मों की बात करें तो, उन्होंने सत्यमेव जयते, सौगंध गंगा मैया की, हम हैं बांके बिहारी, सैंया सुपरस्टार, दिलेर और मां तुझे सलाम जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Image result for रानी चटर्जी

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भी भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम मानी जाती हैं। वह एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके नाम पर ही फिल्में बनती हैं। रानी ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ से की और आगे चल वह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बन गयीं। उन्होंने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये।

उन्होंने अबतक कई फिल्मों में काम किया है,जिनमें चाँदनी, रानी चली ससुराल, रावड़ी रानी, शेरनी, प्रेम दीवानी, चाँदनी, एक लैला तीन छैला, दरिया दिल, भगजोगनी, दिल दीवान माने ना, छोटकी दुल्हिन, दिल और दीवार, माई का कर्ज़, दुलारा, जानम, पायल, दुर्गा, रानी बनल ज्वाला और राजनीति 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)