Birthday Special: ‘कैप्टन कूल’ धोनी के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना नहीं आसान

  • Follow Newsd Hindi On  
Birthday Special: 'कैप्टन कूल' धोनी के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना नहीं आसान

आज ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने शांत स्वाभाव, तेज दिमाग और क्रिकेट की बेहतरीन समझ से उन्होंने इंडियन क्रिकेट को नंबर 1 के मुकाम पर पहुंचाया।

धोनी ने 2004 में पहली बार टीम इंडिया की कैप पहनी और तभी से टीम इंडिया को एक के बाद एक उपलब्धी हासिल कराई। कप्तान के तौर पर धोनी ने इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, नंबर 1 टेस्ट टीम जैसी उपलब्धियां दिलाई। एक सफल कप्तान के साथ वह वर्ल्ड के बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फिनिशर भी हैं। अपने 16 सालों के क्रिकेट करियर में उन्होंने कई रिकार्ड्स अपने नाम किये, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है।


पढ़ें: जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने शेयर किया ’83’ में अपना फर्स्ट लुक, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके लफ्जों से ज्यादा उनका खेल बोलता है। आइये धोनी के इस जन्मदिन जानते हैं उनके कुछ रिकार्ड्स के बारे में, जो न केवल तोड़ पाने मुश्किल है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के शानदार रिकॉर्ड्स

  • धोनी सभी ICC टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। दुनिया का कोई दूसरा कप्तान ऐसा नहीं कर पाया है।
  • सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड भी भारत के पूर्व कप्तान धोनी के पास ही है। उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और टी20 इंटरनेशनल (72) में कप्तानी की है।
  • धोनी की कप्तानी में भारत ने 107 वनडे और 27 टेस्ट मैच जीते हैं। दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिनकी कप्तानी में 76 वनडे मैच और 21 टेस्ट मैच भारतीय टीम ने जीते। इसके अलावा ओडीआई और टी20 में भी उनके आस- पास कोई नहीं।
  • धोनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं। कोई अन्य विकेटकीपर उनके आस- पास भी नहीं है।
  • वह 300 वनडे खेलने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी हैं।

Image result for ms dhoni best photos


  • वनडे में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। उन्होंने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद रहते हुए 183* रन बनाए थे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रेकॉर्ड भी धोनी के नाम है। इसके अलावा वह 350 शिकार करने वाले पहले भारतीय हैं।दुनिया में कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट और मार्क बाउचर ही उनसे आगे हैं।
  • धोनी ही हैं, जिनके नाम ओडीआई में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड (82) है। इसके अलावा धोनी नंबर 6 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • वनडे में भारत के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के (225) लगाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है।
  • किसी खिलाड़ी द्वारा छक्के लगा जीताने का रिकॉर्ड भी धोनी ने अपने नाम किया हुआ है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)