धोनी का फिटनेस सीक्रेट, रोज करते हैं ये एक्सरसाइज

  • Follow Newsd Hindi On  
धोनी का फिटनेस सीक्रेट, रोज करते हैं ये एक्सरसाइज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया भर में सभी के फेवरेट हैं। एक सफल कप्तान के साथ वह सबसे अच्छे फिनिशर भी आने जाते हैं। कैप्टेन कूल धोनी के बेहतरीन खेल का एक कारण उनकी फिटनेस है। धोनी 37 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी कई यंग खिलाड़ियों से ज्यादा फिट हैं। धोनी ने एक रेस में अपने से यंग प्लेयर हार्दिक पांडया को एक रेस में हरा दिया था, इससे पता चलता है कि धोनी आज भी कितने फिट है।

दुनिया भर में कई यंग विकेटकीपर्स हैं। लेकिन आज भी धोनी सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि विकेट के पीछे उनकी फुर्ती का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। धोनी की फिटनेस के कई युवा फैंस हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी की फिटनेस का राज क्या है? आज हम आपको बताते हैं कि कैसे 37 साल की उम्र में भी धोनी इतने फिट कैसे हैं।


Image result for dhoni exercise photos

प्रॉपर वर्कआउट करते हैं धोनी

फिट रहने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करना बहुत जरूरी है। प्रॉपर वर्कआउट के बिना फिटनेस पाना संभव नहीं होता। धोनी भी खुद को फिट रखने के लिए अपने वर्कआउट का खास ध्यान रखते हैं। वर्कआउट के जरिये धोनी खुद को फिट रखने के साथ अपने खेल को और बेहतर बनाते हैं।

जिम में कौन सी एक्सरसाइज करते हैं धोनी?

खुद को फिट रखने और अपने खेल में सुधार लाने के लिए धोनी रोज जिम जाते हैं। धोनी रोज जिम में एक नियमित समय बिताते हैं और कई एक्सरसाइज करते हैं। जिम जाने के अलावा धोनी टीम के साथ 4 घंटे तक वर्कआउट करते हैं, जिसमें रनिंग शामिल होती है। इसके अलावा वह घर पर भी एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइजेज की बात करें तो वह जिन में कई एक्सरसाइज करते हैं, जैसे कि-


  • डंबल चेस्ट प्रेस
  • डम्बल रोइंग
  • डम्बल लंजेस
  • वी ग्रिप पुल डाउन
  • लेटरल पुल डाउन
  • मशीन चेस्ट प्रेस
  • रिवर्स लंग्स
  • वन लेग डेडलिफ्ट
  • स्कॉवट पोजिशन

Image result for dhoni exercise photos

धोनी का डाइट प्लान

फिट रहने के लिए अच्छी एक्सरसाइज के साथ एक बेहतर डाइट भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने के बावजूद भी अगर एक अच्छी डाइट न फॉलो की जाए, तो फिट नहीं रहा जा सकता। धोनी भी एक्सरसाइज के साथ एक प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करते हैं। उनके पूरे दिन के डाइट की बात करें तो, उनका डाइट प्लान कुछ इस तरह का होता है।

  • ब्रेकफास्ट: ताजा फल, दलिया और नट्स इसके साथ एक ग्लास दूध।
  • लंच: धोनी लंच में चिकन या फिर दाल के साथ रोटी खाते हैं। इसके अलावा वह जरूरी पोषक तत्वों के लिए सब्जियों की सलाद खाते हैं।
  • शाम का स्नैक: चिकन सैंडविच और दही
  • डिनर: धोनी डिनर में 2-3 रोटी, चिकन, वेजिटेबल सलाद और फल खाते हैं।

इन सब के अलावा धोनी के डाइट में प्रोटीन ड्रिंक और जूस शामिल होते हैं। वह अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए सोडा और सोफ्ट ड्रिंक नहीं पीते। साथ ही वह जरूरत से ज्यादा कैलोरी भी नहीं लेते।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)