पुण्यतिथि विशेष: जानें ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ खास बातें

  • Follow Newsd Hindi On  
पुण्यतिथि विशेष: जानें 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ खास बातें

आज ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि है। उन्होंने अपने डांस और म्यूजिक के दम पर दुनिया भर के लोगों को अपना फैन बनाया आज भी लोग उन्हें इंस्पिरेशन मानते हैं।

माइकल जैक्सन ने आज ही के दिन साल 2009 में दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी वह म्यूजिक और डांस की दुनिया में सबसे बड़ा नाम माने जाते हैं। उन्होंने महज 11 साल की उम्र से सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और पॉप म्यूजिक के किंग बन गए। उनके डांस स्टेप्स आज भी लोगों के लिए एक चुनौती जैसे हैं। माइकल जैक्सन ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहते ही थे, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों से घिरे रहते थे। आइये जानते हैं माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।


माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

1. माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को हुआ था। वह अपने माता- पिता की आठवीं संतान थे। उन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र से सिंगिंग शुरू की और दुनिया भर में छा गए।

2. दुनिया भर में उन्हें MJ के नाम से भी जाना जाता है।

Image result for michael jackson 1280 720


3. 1982 में आया एल्बम ‘थ्रिलर’ उनका सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। इसके अलावा ऑफ द वाल (1979), बैड (1987), डैंजरस ((199) और हिस्ट्री (1995) उनकी सांसे प्रमुख एलबम्स हैं।

4. माइकल जैक्सन ने अपने जीवन में कई अवार्ड्स अपने नाम किये, जो किसी भी दूसरे आर्टिस्ट से कई ज्यादा हैं। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (Guinness World Records) में 23 बार उनका नाम दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने 15 ग्रैमी अवार्ड्स (Grammy Awards), 26 ‘अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स’ (American Music Awards) और 13 बार ‘नंबर 1 यूएस सिंगल’ (Number 1 US Single) जैसे कई अवार्ड्स अपने नाम किये। इन अवार्ड्स में ‘आर्टिस्ट ऑफ़ द सेंचुरी’ (Artist of the Century), ‘आर्टिस्ट ऑफ़ द 1980’ (Artist of the 1980) अवार्ड भी शामिल हैं।

5. बिलार्डहॉट 100 की लिस्ट में उनके एल्बम के 5 गानों को शामिल किया गया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गायक बन चुके थे। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है, जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फेम (Rock and Roll of Fame) में शामिल किया गया था।

6. दशकों तक ‘बिलार्डहॉट 100 में टॉप टेन सिंगल्स म्यूजिक’ में उनका गाना ‘Love Never Felt So Good’ रहा था।

Image result for michael jackson moonwalk

7. उन्होंने ही रोबोट (Robot) और मूनवॉक (Moon Walk) डांसिंग से दुनिया को रूबरू कराया। उन्हें हिप-हॉप (Hip Hop), पोस्‍ट डिस्‍को (Post Disco), कंटेम्‍पररी (Contemporary), आरएंडबी (RND), पॉप (Pop) और रॉक (Rock) में महारत हासिल थी।

8. माइकल की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें सामने आई। उन्हें चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लत लग गयी थी। कुछ लोग उन्हें समलैंगिक मानते थे, तो उन पर बच्चों का यौन उत्पीड़िन के मुक़दमे भी चले।

Image result for michael jackson moonwalk

9. वह 45 डिग्री एंगल तक झुक जाते थे। इसके पीछे का राज उनके जूते (Anti Gravity Boot) थे, उनके पास इन जूतों का पेटेंट था।

10. माइकल की 25 जून 2009 को दवाइयों के ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। मरने के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्रिटी हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)