मखानों के नियमित सेवन से सेहत को होंगे ये लाभ

  • Follow Newsd Hindi On  
मखानों के नियमित सेवन से सेहत को होंगे ये लाभ

मखाने (Fox Nuts) खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं, ये सेहत के लिए उतने ही लाभकारी भी होते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करना सेहत को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाता है। यह एक हल्का-फुल्का स्नैक्स होता है, जिसे सूखे मेवों में शामिल किया जाता है।

मखाने न सिर्फ नुकसानदेह स्नैक्स से बचने का एक बेहतर ऑप्शन हैं,  बल्कि ये हमारे शरीर को मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, वजन आदि की समस्या से भी बचाते हैं। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लैवेनोइड्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं और क्षतिग्रस्त प्रोटीन को रिपेयर करते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिलती है और उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं। आइए जानते हैं मखाने खाने के फायदों के बारे में।


मखाने खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

मखाने में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। साथ ही इसमें सोडियम की कम मात्रा पाई जाती है। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को नियमित रूप से मखानों का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को करे कम


मखाने एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

वजन कम करने में करे मदद

बढ़ते वजन की समस्या आजकल आम है। लोग इसे कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय अपनाते हैं। मखाने वजन कम करने में काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए स्नैक्स के रुप में इनका सेवन बिल्कुल उचित है।

दांत और हड्डियां रखे मजबूत

मखाने कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

दिल से जुड़ी बीमारियों को करे दूर

मखाने खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर को कई पोषक तत्व दे कर लाभ पहंचाते हैं।

पाचन को बनाए बेहतर

मखाने का सेवन अन्य समस्याओं की जड़ यानी पाचन की समस्या को भी दूर कर, इसे दुरुस्त बनाता है इसके नियमित रूप से सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)