Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर से डीजल के ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। डीजल की कीमत में आज लगातार छठे दिन कटौती हुई। डीजल के दाम 9 से 10 पैसे तक घट गए हैं। वहीं पेट्रोल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम पिछले दिनों से स्थिर चल रहे हैं। पूरी दुनिया में कच्चे तेल की डिमांड में गिरावट का रूख बना हुआ है।दिल्ली में आज 28 सितंबर को लगातार छठे दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम 9 पैसे घटकर 70.71 रुपये प्रति लीटर हैं।
मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 10 पैसे घटकर 77.12 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में भी आज पेट्रोल कल के भाव 82.59 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 9 पैसे घटकर 74.23 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां पेट्रोल के दाम 84.14 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि डीजल के दाम 9 पैसे घटकर 76.18 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल का दाम 83.69 रुपये प्रति लीटर हैं। डीजल के भाव 10 पैसे घटकर 74.89 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है तेल की कीमत
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 70.71 | 81.06 |
कोलकाता | 74.23 | 82.59 |
मुंबई | 77.12 | 87.74 |
चेन्नई | 76.18 | 84.14 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।