आम का सेवन बढ़ा सकता आपका मोटापा, ऐसे खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा वजन

  • Follow Newsd Hindi On  
Know the right way to eat mango to lose weight

भारत में अगर किसी फल का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं तो वो है आम (Mango)। आम गर्मियों में लोगों की पहली पसंद है, क्योंकि इसका स्वाद चखने के लिए लोगों को जेब ज्यादा ढ़ीली नहीं करनी पड़ती। कुछ लोग तो आम के इतने शौकीन होते हैं कि वो हर रोज आम खाते हैं।

आम न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि यह स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटैशियम और आयरन होता है।


इसके अलावा आम (Mango) में शर्करा (Sugar) भी प्रचुर मात्रा में होती है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) का लेवल बढ़ाए रखने का काम करती है।

आम में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर की पाचनशक्ति मजबूत होती है। आम के सेवन से हृदय की बीमारियां भी नहीं होती हैं। आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। विटामिन की मौजूदगी के कारण आम आंखों के लिए अच्छा होता है।

इसके साथ ही आम में एंटी-ऑक्सीडेंट भी काफी मात्रा में होते हैं, इसलिए आम के नियमित सेवन से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। लेकिन आम का रोजाना सेवन करने से वजन भी बढ़ सकता है।

आम भी वजन बढ़ाने में सहायक होता है। इसके पीछे की वजह यह है कि आम में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। एक सामान्य आकार के आम में 150 कैलोरी होती है, जिससे किसी भी शख्स का वजन आसानी से बढ़ा सकता है।


डाइटिंग में आम खाने से बचे

अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं और फलों का सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आम आपकी डाइट का हिस्सा न रहे, क्योंकि आम में काफी मात्रा में शर्करा होने के कारण इससे आपका वजन कम नहीं होगा।

शरीर का वजन कम करने के लिए लो-कैलोरी वाले फलों का ही सेवन करें। जैसे गर्मी के समय में तरबूज, संतरा, एवोकेडो और सेब आदि फलों के जूस का सेवन करके अपना वजन कम कर सकते हैं।

इस तरह खाए आम फिर नहीं बढ़ेगा वजन

अगर आप भरपूर मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो यकीनन आपका वजन बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन आप बिल्कुल ही कम मात्रा में आम खाएंगे तो इससे वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन ज्यादा आम खाने से वजन बढ़ने के साथ-साथ इससे सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है।

दरअसल कई लोगों को गर्मी में खाना खाने के तुरंत बाद आम खाने की आदत होती है, जो कि गलत है। इसके अलावा आम के जूस में मीठा नहीं मिलाना। इसलिए कोशिश करें कि जब भी आम खरीदने जाए तो वो चूसने लायक हो क्योंकि ऐसे आम में शुगर भी ज्यादा नहीं होती है।

इस बात का रखें खास ख्याल

इन दिनों बाजार में कार्बेट द्वारा पकाए गए फल ज्यादा मिलते हैं। कार्बेट एक तरह का रसायन होता है, जिसमें फल पकाने पर इसका दुष्प्रभाव शरीर पर भी हो सकता है। इसलिए फल खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उन फलों को रसायनों के जरिए न पकाया गया हो।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)