Birthday Special: मिस वर्ल्ड के खिताब से हॉलीवुड स्टार तक, कुछ ऐसा रहा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी का सफर

  • Follow Newsd Hindi On  
Priyanka Chopra ने कहा मेरी परवरिश पारंपरिक और आधुनिक

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी काबिलियत दिखाई और भारत को बड़े प्लेटफॉर्म्स पर रिप्रेसेंट किया। आज वह अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

एक आम लड़की से मिस वर्ल्ड तक का सफर और फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनने तक की कहानी प्रियंका के जूनून और हिम्मत को ही बयान करती हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही सोशल इश्यूज पर भी बात करने से पीछे नहीं हटतीं। उनके इसी जज्बे ने उन्हें एक आइकॉन के रूप में उभारा।  प्रियंका चोपड़ा के इस जन्मदिन, आइये बताते हैं उनके कामयाबी के सफर के बारे में।


मिस वर्ल्ड का खिताब किया अपने नाम

Image result for priyanka chopra won miss world

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। उन्होंने हमेशा बड़े ख्वाब देखें और उन्हें पूरा भी कर के दिखाया। अपनी मां की मदद से मॉडलिंग में कदम रखा और वर्ष 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ (Miss World) का खिताब अपने नाम किया। प्रियंका पांचवीं भारतीय महिला थीं, जिन्होंने यह ताज पहना।

यह भी पढ़ें: Nelson Mandela Day 2019: फौलादी इरादों वाले मंडेला, जानिये उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें


बॉलीवुड में एंट्री और नेशनल अवार्ड

Image result for priyanka chopra in got national award

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही पूरे देश में प्रियंका को पहचाना जाने लगा। उन्होंने 2002 में ‘हमराज’ (Hamraaz) फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और जल्द ही सबकी चहेती बन गईं। उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए उन्हें 2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ (Fashion) के लिए नेशनल अवार्ड (National Award) से नवाजा गया।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर

Image result for priyanka chopra in quantico

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने को तैयार थीं। उन्होंने वर्ष 2015 में ABC के फेमस शो ‘क्वांटिको’ (Quantico) से हॉलीवुड में कदम रखा और इसके साथ ही पूरी दुनिया में उनकी एक अलग पहचान बन गई। उनके पास एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजैस्क्टस हैं।

यह भी पढ़ें: मेहदी हसन को कहा जाता है ‘गज़लों का राजा’, ये हैं उनकी कुछ मशहूर गज़लें

प्रियंका चोपड़ा का म्यूजिकल सफर

Image result for priyanka chopra in in my city

एक्टिंग के साथ- साथ प्रियंका अपनी आवाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने ‘इन माई सिटी’ (In My City) एल्बम के जरिए म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा और कई एलबम्स में अपनी आवाज दी। उनकी एल्बम ‘एक्सोटिक’ (Exotic) और ‘आई कांट मेक यू लव मी’ (I Can’t Make you Love me) भी काफी चर्चित रहीं।

यूनिसेफ की गुडविल एंबेस्डर

Image result for priyanka chopra as goodwill ambassador of unicef

वह किसी भी सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। एक सेलिब्रिटी होने के साथ- साथ वह एक अच्छे नागरिक के सारे फर्ज निभाती हैं। इसलिए ही वह यूनिसेफ (UNICEF) का गुडविल एंबेस्डर (Goodwill Ambassador ) रहीं

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)