World Tsunami Awareness Day 2020: जानें क्या है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाने का कारण, ऐसे किया जाता है लोगों को अवेयर

  • Follow Newsd Hindi On  
World Tsunami Awareness Day 2020: जानें क्या है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाने का कारण, ऐसे किया जाता है लोगों को अवेयर

World Tsunami Awareness Day 2020:  पूरे विश्व में हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्राकृतिक आपदा सुनामी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है और ऐसे स्थिति से निपटने के बारे में जानकारी दिया जाता है। विश्व में ऐसे कई देश हैं जो हर साल सुनामी की मार झेलते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2030 तक दुनिया की 50 फीसदी आबादी बाढ़, तूफान और सुनामी के संपर्क में आ सकती है। इस दिन लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जाता है। सुनामी से निपटने के लिए लोगों को बुनियादी ढांचे, चेतावनी, और ट्रेनिंग दी जाती है। आपातकाल के वक्त लोगों को कैसे बचाया जाए। इन सभी चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है।


World Tsunami Awareness Day 2020: ये देश सबसे ज्यादा आते हैं चपेट में

लगभग बीते 100 सालों के अंदर सुनामी से इंडोनेशिया, श्रीलंका, भारत और थाईलैंड समेत 14 देश ऐसे रहे, जिन्होंने काफी नुकसान उठाया है, इसमें स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक नुकसान तक शामिल है। एक आंकड़े के मुताबिक, 2 लाख 27 हजार बार इन देशों पर सुनामी का हमला हो चुका है। साल 2004 में सुनामी की वजह से इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत 14 देशों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ था।

सुनामी जागरूकता बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2015 में  5 नंवबर के दिन  विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामांकित किया था। इसको लेकर दुनिया के कई देश एक साथ आए और यूएन से मांग की। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने विश्व सुनामी जागरूकता दिवस की घोषणा की।


बता दें कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया के सभी देशों में एक अभियान के लिए एक दिन घोषित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय दिवस जनता को चिंता के मुद्दों पर जागरूक करने और उससे निपटने के बारे में जानकारी देता है और लोगों को प्रेरित करता है। ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देश एक साथ आकर काम करें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)