कंसास गोलीबारी में 4 की मौत, फरार बंदूकधारियों की तलाश जारी (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

कंसास सिटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिकी प्रांत कंसास के कंसास सिटी में एक बार में दो बंदूकधारियों ने चार लोगों की हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दोनों फरार संदिग्धों की तलाश कर रही है। समाचार पत्र द कंसास सिटी स्टार के मुताबिक, यह घटना यहां रविवार तड़के 1.30 बजे टकीला केसी बार में हुई।

जांचकर्ताओं के अनुसार, दो सशस्त्र संदिग्धों ने बार में पहुंचकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।


घटना को अंजाम देकर बंदूकधारी वहां से फरार हो गए, सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा किया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने कहा कि बार के अंदर झगड़ा होने के बाद यह घटना हुई और कहा कि इसने दोनों सिक्योरिटी कैमरे में कैद तस्वीरें जारी की है।

सभी पीड़ित पुरुष लैटिन अमेरिकी हैं और पांच घायलों में से दो को पहले ही रविवार दोपहर को छुट्टी मिल चुकी है।


एक बारटेंडर जोस वाल्डेज ने ‘द कंसास सिटी स्टार’ को बताया कि उसने बंदूकधारियों में से एक को पहचान लिया क्योंकि पहले उन्होंने उसे उस शाम सर्व करने से मना कर दिया था क्योंकि उस शख्स को बार में परेशानी खड़ा करने वाला माना जाता था।

वाल्डेज ने समाचार पत्र को बताया कि उस आदमी ने उन पर एक कप फेंका और चला गया और फिर शाम को दूसरे आदमी के साथ वापस आ गया।

कंसास की गवर्नर लॉरा केली ने कहा कि प्रांत एक और गोलीबारी की घटना का शोक मना रहा है।

रविवार को हुई गोलीबारी की घटना हालिया वर्षो में शहर में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)