कोलकाता: अमित शाह की रैली में BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए थे ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ के नारे, 3 गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
कोलकाता: अमित शाह की रैली में BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए थे 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' के नारे, 3 गिरफ्तार

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कल यानि रविवार को कोलकाता में थे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में दो रैलियों को संबोधित किया। गृह मंत्री की रैली के दौरान एक बार फिर भड़काऊ नारे सुनाई दिए। अमित शाह की रैली में जाते हुए कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…को’ नारे लगाए। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

मौके से मिली वीडियो फुटेज में लोगों को भगवा रंग के कपड़े पहने और BJP के झंडे लहराते हुए यह नारा लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में भड़काऊ नारे लगाने की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जांच कर रही है।


बंगाल: एक्‍ट्रेस ने छोड़ी BJP, कहा- अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा जैसे नेताओं वाली पार्टी में नहीं रह सकती

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर के मंच से इस भड़काऊ नारे को लेकर काफी विवाद हुआ था। अनुराग ही नहीं बल्कि BJP सांसद प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने भी ये विवादित नारे लगाए थे। हाल ही में दिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में BJP नेताओं के विवादित भाषणों के वीडियो दिखाए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को नोटिस भेज FIR दर्ज न किए जाने को लेकर जवाब तलब किया था।

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर लगा ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ का नारा, पुलिस ने हिरासत में लिया

गौरतलब है कि कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने नागरिकता कानून के समर्थन में बात की और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर इस कानून को रोकने के लिए ‘दंगों को भड़काने’ और ‘ट्रेनों को जलाने’ का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने ममता बनर्जी व उनके भतीजे अभिषेक पर निशाना साधते हुए कहा कि अगले साल के विधानसभा चुनाव के बाद कोई शहजादा राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। विधानसभा चुनाव में BJP को ‘दो तिहाई बहुमत’ मिलेगा। शाह ने निगम चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रचार अभियान का आगाज करते हुए एक कैंपेन सॉन्ग को रिलीज किया। उन्होंने शहर में कई अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शिरकत की।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)