दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: कोंडली विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Kondli Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: कोंडली विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Kondli Assembly seat

Kondli Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। कोंडली विधानसभा सीट (Kondli Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मनोज कुमार ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी हुकम सिंह को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक मनोज कुमार का टिकट काटकर कुलदीप कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने राजकुमार ढिल्लन को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अमरीश गौतम पर दांव आजमाया है।


कोंडली विधानसभा सीट (Kondli Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का त्रिलोकपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Kondli seat) पूर्वी दिल्‍ली का हिस्सा है। दिल्‍ली के पुराने गावों में शुमार यह इलाका वर्तमान में आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुका है। यह क्षेत्र उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जुड़कर बसा हुआ है। इस कारण यहां का विस्‍तार बहुत तेजी से हुआ है। इसलिए इसके नए इलाके के न्‍यू कोंडली के नाम से भी जाना जाता है।

2008 में कोंडली विधानसभा सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम ने भाजपा के दुष्‍यंत गौतम को हराया और विधायक बने। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार विधायक हैं। मनोज इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

कोंडली विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 177791 है, जिनमें पुरुष मतदाता 98903 और महिला मतदाता 78866 हैं। पिछले चुनाव में 70.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


कोंडली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

मनोज कुमार, आप – 63185
हुकम सिंह, बीजेपी – 38426

हार का अंतर – 24759

कोंडली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – कुलदीप कुमार
BJP – राजकुमार ढिल्लन
Congress – अमरीश गौतम

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)