कोरोनावायरस : भाजपा का केंद्रीय कार्यालय आम लोगों के लिये 31 मार्च तक बंद

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली , 18 मार्च (आईएएनएस)| कोरोनावायरस का असर भाजपा दफ्तर पर भी दिखाई देने लगा है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय को 31 मार्च तक आम लोगों लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां आने-जाने वाले की थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइजेशन की जा रही है। साफ-साफ निर्देश दिया गया है की जब तक जरूरत न हो, दफ्तर में लोगों को प्रवेश ना दिया जाए। हर जाने आने वालों की सघन जांच हो, चाहे वह पदाधिकारी हो या आम कार्यकर्ता।

भाजपा दफ्तर के सुरक्षाकर्मियों को सभी की जांच करने का निर्देश दिया गया है। दफ्तर में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी को भी चस्पा किया गया है, ताकि जो भी कार्यकर्ता दूर से भाजपा दफ्तर आएं, इसे पढ़कर इनसे सबक लें।


यहां काम करने वाले एक शख्स ने बताया, “जब से कोरोनावायरस की खबर आई है, तब से भाजपा दफ्तर में आने वाले लोगों की संख्या बिल्कुल कम हो गई है। तकरीबन हर रोज 500 – 600 कार्यकर्ता जरूर पहुंचते थे। लेकिन अब इसकी संख्या 40- 50 तक सिमट गई है। हालांकि अब दफ्तर को 31 मार्च तक आम लोगों के लिये बंद कर दिया गया है। यहां काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं। सिर्फ जरुरी कर्मचारी ही दफ्तर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को ही भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने ऐलान किया है कि पार्टी 15 अप्रैल तक कोई भी धरना-प्र्दशन और बड़े कार्यक्रम नही करेगी। साथ ही सभी प्रदेश को भी निर्देश किया गया है कि, वो भी ऐसा ही करे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हो संसदीय दल की बैठक में इस तरह का सुझाव दिया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)