कोरोनावायरस : वुहान से लाए गए 200 से ज्यादा भारतीयों को मानेसर से आज मिलेगी छुट्टी

  • Follow Newsd Hindi On  
कोरोनावायरस : वुहान से लाए गए 200 से ज्यादा भारतीयों को मानेसर से आज मिलेगी छुट्टी

नई दिल्ली | चीन के वुहान से यहां के मानेसार आर्मी कैंप लाए गए कम से कम 220 लोगों को आज (मंगलवार को) छुट्टी दी जाएगी। इन लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वुहान में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देख, भारत सरकार ने एक व दो फरवरी को दो चरणों में अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान चलाया था।

वुहान से 300 भारतीय छात्रों को लाए जाने के मद्देनजर, भारतीय सेना ने मानेसर के समीप इन्हें रखने की व्यवस्था की। यहां छात्रों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया और इनकी रोजाना जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए।


एक अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि अगर किसी व्यक्ति में 14 दिनों के बाद भी इस महामारी के कोई लक्षण नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें घर जाने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन इसके साथ ही उसपर आगे नजर रखने के लिए जिला और राज्य जांच ईकाई को व्यक्ति के बारे में विस्तृत दस्तावेज भेजा जाता है।


दिल्ली: केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, सीएम नहीं रखेंगे कोई मंत्रालय


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)