कोविड-19: फ्रांस के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में और अधिक गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  

पेरिस, 24 मई। फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने के लगभग दो सप्ताह बाद यहां के अस्पतालों में कोविड -19 संक्रमण से ग्रस्त हुए मरीजों की संख्या में और अधिक गिरावट देखने को मिल रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के हवाले से कहा, “देश में शनिवार को 17 हजार 178 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 1 हजार 655 को इंटेंसिव केयर यूनिट्स (आईसीयू) में रखा गया है। एक दिन पहले यह संख्या 17 हजार 383 और हजार 701 थी।”


देश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को जारी किया गया। अब तक यहां 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, “देश में शुक्रवार तक 28 हजार 215 लोगों की मौत हुई। महामारी से संबंधित मृत्यु का अगला नवीनतम आंकड़ा सोमवार को जारी किया जाएगा।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)