कोविड-19 : इटली में तीन महीनों बाद मामलों में कमी

  • Follow Newsd Hindi On  

रोम, 22 मई (आईएएनएस)। इटली में कोरोनावायरस महामारी का ग्राफ तीन महीनों के बाद अब लगातार नीचे गिर रहा है। कोविड-19 संक्रमण का प्रसार 21 फरवरी को देश के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में फैलना शुरू हुआ था।

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने गुरुवार को कहा कि देश भर में वर्तमान में कुल संक्रमित लोगों के आंकड़ों में 1 हजार 792 मामलों की कमी के साथ अब यह संख्या 60 हजार 960 हो गई है।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के हवाले से कहा, “उपचार के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बुधवार की तुलना में 2 हजार 278 अधिक रही, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 34 हजार 560 हो गया।”

इटली में महामारी के चलते पिछले 24 घंटों में 156 अन्य मौतें हुईं, जिसके बाद से अब तक सामने आए कुल 2 लाख 28 हजार 06 मामलों में से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हजार 486 हो गई है।

कोरोनावायरस संक्रमण के कुल नए मरीजों में से 640 इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं, बुधवार को यह संख्या 676 थी। वहीं, लक्षणों के साथ कुल 9 हजार 269 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। एक दिन पहले की तुलना में यह आंकड़ा 355 से कम है।


कोविड-19 संक्रमण की जांच में बाकी पॉजिटिव पाए गए लगभग 84 प्रतिशत (51 हजार 51) लोग बिना किसी लक्षण या केवल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन हो रखे हैं।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)