कोविड के नए मामलों में गिरावट के बावजूद पुतिन ने सतर्कता बरतने को कहा

  • Follow Newsd Hindi On  

मास्को, 14 जनवरी (आईएएनएस) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश में नए कोरोनावायरस मामलों में गिरावट की स्थिति को लेकर देशवासियों को आश्वस्त नहीं होना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सदस्यों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा, इस बीमारी पर अंकुश लगाना और सभी नकारात्मक परिणामों को रोकना संभव नहीं है, जिसे हम पूरे विश्व में देख रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।


राष्ट्रपति के अनुसार, रूस ब्रिटेन सहित अन्य देशों में कोरोनावायरस की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर रहा है।

पुतिन ने अगले हफ्ते से पूरी आबादी के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन शुरू करने का आदेश दिया, वहीं अधिक जोखिम वाले समूहों के लोगों को दिसंबर की शुरुआत से ही टीका दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, यात्रा प्रतिबंध सिर्फ अस्थायी उपाय होंगे और यह रूस में स्थिति को पूरी तरह से समझने और यह पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण है कि उभरते खतरों को कैसे रोका जाए।


अब तक रूस में कुल 3,471,053 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं।

–आईएएनएस

एमएनएस-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)