कोविंद, मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

कोविंद ने राज्यों के विकास की नई ऊंचाईयों को छूने की कामना की।


राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं। आने वाले वर्षो में राज्य विकास की नई ऊंचाईयों को छुए।”

उन्होंने कहा, “गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। आने वाले वर्षो में राज्य निरंतर विकासित और समृद्ध होता रहे। गुजरात के लोगों को उज्जवल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी।


मोदी जो खुद भी गुजरात के रहने वाले हैं, उन्होंने ट्वीट किया, “गुजरात दिवस पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं। सभी क्षेत्रों में, राज्य के लोगों ने उत्कृष्ट योगदान दिया है। गुजरातियों को साहस, नवीनता और उद्यम की भावना के लिए जाना जाता है। गुजरात यश की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर राज्य के मेरे भाई-बहनों को शुभकामनाएं। महाराष्ट्र क्रांतिकारियों और सुधारकों की भूमि है जिन्होंने भारत की प्रगति में योगदान दिया है। आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी।

गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का गठन बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम, 1960 के अंतर्गत किया गया। यह अधिनियम एक मई 1960 को लागू हुआ था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)