कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने 140 ग्राम का स्वर्ण मुकुट राज्य संपत्ति के तौर पर घोषित किया

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम. करजोल ने ट्विटर पर खुलासा किया कि उन्होंने 140 ग्राम का स्वर्ण मुकुट राज्य के मुख्य सचिव को राज्य की संपत्ति के तौर पर सौंपा है। यह सोने का मुकुट उन्हें उनके गांव के लोगों ने उपहार में दिया था।

पिछले महीने की 23 तारीख को उपमुख्यमंत्री को विजयपुरा जिले के करजोल गांव के निवासियों ने 140 ग्राम सोने का मुकुट दिया था, जो कि प्रौद्योगिकी हब बैंगलुरू से 506 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


उपमुख्यमंत्री करजोल इस गांव के निवासी हैं। इस गांव के निवासियों ने गांव में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया और उन्हें सोने का मुकुट भेंट किया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्हें करजोल ने उनके गांव के लोगों ने सम्मान के तौर पर जो 140 ग्राम का स्वर्ण मुकुट दिया है, वह उसे राज्य की संपत्ति के तौर पर सौंप रहे हैं।

–आईएएनएस


एकेके/जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)