कर्नाटक में कांग्रेस के 20 और जनता दल (एस) 8 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 13 मार्च (आईएएनएस)| कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बन गई।

समझौते के मुताबिक, कांग्रेस राज्य की 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी ।  जनता दल (एस) को आठ सीटें मिली हैं।


कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और जनता दल (एस) के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौते की वह पुष्टि कर रहे हैं। इसके तहत कांग्रेस बीस और जनता दल (एस) आठ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)