कर्नाटक में कोरोना के मामले 7.35 लाख के पार

  • Follow Newsd Hindi On  

बैंगलुरु, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में एक दिन में कोरोनावायरस के 9,265 मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 7,35,371 हो गई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,13,987 है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में 8,662 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 75 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 10,198 हो गई है।


राजधानी बैंगलुरु में कोरोनावायरस के 4,574 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 2,93,405 हो गई। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 65,045 है, जबकि 2,24,942 मरीज ठीक हो चुके हैं। 3,291 मरीज एक दिन में ठीक हुए। यहां एक दिन में 27 लोग इस बीमारी से जान गंवा बैठे, जिसके बाद बैंगलुरू में मरने वालों की संख्या 3,451 हो गई।

हालांकि राहत की बात है कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट कम हो रही है। अब यहां ये दर 8.14 फीसदी रह गई है। कर्नाटक में मृत्यु दर 0.81 फीसदी है।

–आईएएनएस


एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)