कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा आगे (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरु, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राज्य की राजराजेश्वरी नगर और तुमकुरु में सिरा विधानसभा सीटों पर मंगलवार को क्रमश: आठवें और पांचवें दौर की मतगणना के बाद आगे चल रही है।

आरआर नगर में, भाजपा के एन मुनिरत्न आठवें दौर के अंत में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एच. कुसुमा से लगभग 22,000 वोटों से आगे चल रहे थे।


दोनों सीटों पर जेडी (एस) के तीसरे स्थान पर रहना मालूम पड़ता है, जहां वोक्कालिगा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और यह समुदाय वर्षों से जेडी-एस का सबसे बड़ा आधार रहा है।

आरआर नगर में, कांग्रेस ने एक नया चेहरा -दिवंगत आईएएस अधिकारी डीके रवि की विधवा कुसुमा एच को उतारा। उन्हें जनता दल-सेक्युलर के वी. कृष्णमूर्ति और भाजपा के मुनिरत्न के खिलाफ उतारा गया।

नतीजों का बीएस येदियुरप्पा सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं होगा।


–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)