कश्मीर में क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार नहीं

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)| कश्मीर में इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर बर्फबारी के आसार नहीं हैं। इस बार यह जश्न पारंपरिक बर्फबारी के बिना ही बीत सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने नव वर्ष तक बारिश और बर्फबारी की संभावना से इंकार किया है। इस बीच मंगलवार को शीतलहर जारी है।

घाटी में पिछले एक पखवाड़े से जारी भीषण ठंड से मंगलवार को भी राहत नहीं मिल पाई है और श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 7.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 7.6 तक पहुंच गया है।


जम्मू और कश्मीर में कारगिल का द्रास सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का तापमान शून्य से 19.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लेह में मंगलवार का न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 14.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का तापमान 4.1 डिग्री, कटरा का 5 डिग्री, बटोट का शून्य से 2 डिग्री नीचे, बनिहाल का शून्य से 3.3 डिग्री नीचे और भदरवाह का शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)