कश्मीर : शोपियां में आतंकवादी हमले में जवान घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में एक जवान घायल हो गया। जवान को मामूली चोटें आईं हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने मंत्रीबुग गांव में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों के शिविर पर गोलीबारी की।”


इसके बाद आतंकवादी सेबों के बागीचों में से होकर भाग गए।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)