Kuchaikote Vidhan Sabha Seat: कुचायकोट विधानसभा में जदयू को हराने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

  • Follow Newsd Hindi On  
Rajasthan Panchayat Election Result: आज घोषित होंगे जिला परिषद और पंचायत चुनाव के नतीजे

Kuchaikote Vidhan Sabha Seat: इस बार के चुनाव में गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र की खासी चर्चाएं हो रही हैं। कुचायकोट सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सीट से बीजेपी के सुभाष सिंह मौजूदा विधायक हैं और वो 2005 के बाद से यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने काली पांडेय इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कुचायकोट विधानसभा सीट का इतिहास

फिलहाल यहां से JDU के अमरेंद्र कुमार पांडेय विधायक हैं।  ये सीट 2008 में परिसीमन के बाद दोबारा अस्तित्व में आई। इससे पहले यहां पर 1972 में चुनाव हुए थे, जिसमें नगीना राय ने बाजी अपने नाम की थी। अब तक यहां हुए कुल 8 चुनावों में 4 बार कांग्रेस, 2 बार JDU, 1-1 बार जनता पार्टी और निर्दलीय को जीत मिल चुकी है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

कुचायकोट सीट पर सबसे अच्छी स्थिति में मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण हैं, इनकी आबादी इस इलाके में 35% हैं। वहीं कोइरी वोटर भी अच्छी संख्या में हैं।

कुल वोटरः 3.14 लाख

पुरुष वोटरः 1.62 लाख (51.6%)


महिला वोटरः 1.51 लाख(48.1%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 26 (0.008%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में यहां से JDU के अमरेंद्र कुमार पांडेय विधायक चुने गए थे। पिछले चुनाव में उन्होंने LJP के काली पांडेय को मात दी थी। अमरेंद्र कुमार पांडेय ने काली पांडेय को 3,562 वोटों से हराया था। अमरेंद्र की ये लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले वो 2010 में भी जीते थे।

Kuchaikote Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – मरेंद्र कुमार पांडेय

कांग्रेस – काली पांडेय

लोजपा – रवि पांडेय

Kuchaikote Vidhan Sabha winner :  कुचायकोट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Amrendra Kumar Pandey JD(U) 72224 Kali Prasad Pandey LJP 68662
2010 Amrendra Kumar Pandey JD(U) 51815 Aditya Narain Pandey RJD 32297
1972 Nagina Rai INC 54296 Uma Shankar Singh NCO 9483
1969 Nagina Rai JAP 27467 Sukhdeo Shukla INC 16791
1967 N. Rai IND 36352 S.K. Pathak INC 7435
1962 Sheokumar Pathak INC 19151 Jainarayan Prasad SWA 14155
1957 Vachaspati Sharma INC 11179 Sitaram Prasad CNPSPJP 7414
1951 Shiva Kumar Pathak INC 8198 Sita Ram Prasad IND 3138

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)