कुमार विश्वास का राम रहीम की पैरोल पर तंज, बोले- वो ‘खेती’ नहीं करेगा तो राजनेता ‘फसल’ कैसे काटेंगे?

  • Follow Newsd Hindi On  

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  ने खेती-बाड़ी को आधार बनाकर पैरोल मांगी है। इस पूरे मसले पर कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया है। कुमार का मानना है कि ये सब आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते किया जा रहा है।

कुमार विश्वास का ट्वीट

आपको बता दें कि, कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा है कि हत्या और बलात्कार के आरोप में राम-रहीम ‘खेती’ करने के लिए सरकारी-अनुमति पा कर जेल से बाहर आना चाहता है। इसके बाद उन्होंने कटाक्ष किया है कि चार महीने बाद चुनाव है। वो ‘खेती’ नहीं करेगा तो राजनेता ‘फसल’ कैसे काटेंगे ?



42 दिनों के पैरोल की अर्जी

आपको बता दें कि, दो-दो साध्वियों से रेप और पत्रकार की हत्या मामले में सजा काट रहा है गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने पर सस्पेंस गहरा गया है। राम रहीम ने 42 दिनों के पैरोल की अर्जी दी है। जेल प्रशासन ने अच्छे व्यवहार के सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी भी दे दी। अब जिला प्रशासन को राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर फैसला लेना है, लेकिन रेवेन्यू डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के बाद अब उसकी पैरोल की अर्जी खारिज हो सकती है।

पैरोल के समर्थन में हरियाणा सरकार

खबरों की मानें तो हरियाणा में चुनाव से पहले राम रहीम को लेकर सियासत गर्म हो गई है। राम रहीम की करतूत से हैरान-परेशान रही हरियाणा की खट्टर सरकार पैरोल को लेकर काफी उदार दिख रही है। जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार, राम रहीम के अधिकार और कानूनी हक की वकालत कर रहे हैं तो बड़बोले मंत्री अनिल विज खुलकर समर्थन में उतर आए हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)