दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई है। मंगलवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 63 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक लगाने पर अरविंद केजरीवाल के लिए बधाइयों का तांता लगा है। वहीं लंबे समय तक पार्टी का बड़ा चेहरा रहे कवि डॉ. कुमार विश्वास पर तानों की बरसात हो रही है। कई ट्विटर यूजर्स कुमार विश्वास पर व्यंग्य कस रहे हैं। यहाँ तक कि आम आदमी पार्टी के कुछ समर्थक उन्हें बरनोल भेज रहे हैं।
हार के बाद BJP के तजिंदर बग्गा के इस ट्वीट पर आए हजारों लाइक, लोग बोले- इतने तो वोट भी ना मिले
दरअसल, एक जमाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे मशहूर कवि कुमार विश्वास पिछले कुछ सालों से उन्हें पानी पी-पी कर कोस रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कुमार विश्वास ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार हमलावर रहे। पार्टी में दरकिनार किए जाने के बाद कुमार विश्वास अपने हर ट्वीट में उन्हें ‘आत्ममुग्ध बौना’ कहकर संबोधित करते रहे हैं।
दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी जॉइन करने की खबरों पर कुमार विश्वास ने ली चुटकी, कही ये बात
पूरे कैम्पेन के दौरान कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल और आप का खुलकर विरोध किया। बुरे-भले वाले उनके कई ट्वीट कवि के हैंडल पर पढ़े जा सकते हैं। चुनाव वाले दिन यानि 8 फरवरी को भी कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था और ट्वीट कर कहा था, ‘पिछले 5 साल के कलंक धोने का समय है दिल्ली वालों। वोट की चोट से समाज, देश, आशाओं, सेना, मित्रता व भरोसे की हत्या करने वाले राजनैतिक एड्स आत्ममुग्ध बौनों के निकृष्ट मंसूबे ध्वस्त करने का समय है…निकलो घरों से, बताओ कि बना सकते हो तो अहंकारी शिशुपालों को मिटा भी सकते हो।’ हालांकि चुनाव नतीजे ‘आप’ के पक्ष में रहे हैं और कुमार की तरफ से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
दिल्ली: 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, रामलीला मैदान में होगा समारोह
आज जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत के साथ एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है, तब सोशल मीडिया पर कुमार सबके निशाने पर आ गए हैं। कुछ आप समर्थकों ने कुमार विश्वास के घर बरनोल भेजने की बात कही है। उन्होंने ट्विटर पर डिलीवरी ऑर्डर पोस्ट भी किया है। शुभ नाम के एक ट्विटर यूजर ने ऑर्डर का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, “मलते रहो 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल।”
With Love ?
मलते रहो 5 साल,
दिल्ली में तो केजरीवाल ?#DelhiResults pic.twitter.com/mrHgW8KSrX— SS (@shubh_ind) February 11, 2020
वहीं, रिकित नाम के एक यूजर ने लिखा, “मेरे प्रिय कुमार विश्वास के लिए।”
To my dear @DrKumarVishwas. pic.twitter.com/5uJm9T6uOq
— Rikit (@chotesarcar) February 11, 2020
इसके अलावा जितेंद्र सिंह खालसा नामक एक शख्स ने लिखा, “लगा लेना सर।”
.@DrKumarVishwas laga Lena sir https://t.co/TCIHHiy83R pic.twitter.com/9WWNY57td2
— Jitender Singh Khalsa (@jitenderkhalsa) February 11, 2020
गौरतलब है कि कई लोगों ने फिल्मों और डायलॉग के साथ विश्वास और केजरीवाल की तस्वीरें पोस्ट की हैं। रोफ़ल गांधी ने कुमार विश्वास को जन्मदिन की ‘विलंब’ से बधाई दी है। डॉ. मशहूर गुलाटी नाम के हेंडल से एक फोटो ट्वीट किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की बंपर जीत के बाद कुमार विश्वास किस हाल में हैं।
Kumar Vishwas After Watching Delhi Election Results: ??#DelhiElections2020 #DelhiElectionResults #Delhi #ABPResults #AAPWinningDelhi pic.twitter.com/fHvTXoqYXE
— डॉ. मशहूर गुलाटी (@Gulati_Ka_Gyan) February 11, 2020
Situation of @DrKumarVishwas post Delhi result…#AAPWinningDelhi pic.twitter.com/99q0n2kUK4
— राहुल | Rahul (@imRahulAggarwal) February 11, 2020
After delhi Rujhan, @DrKumarVishwas be like.. ? pic.twitter.com/FOGBIvdWLt
— Er. Suraj Yadav (@suraj_zadav) February 11, 2020
वहीं कुछ लोग आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से अपील कर रहे हैं कि वह अपने पुराने सहयोगियों जैसे डॉ. कुमार विश्वास, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, किसान नेता योगेन्द्र यादव और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष को पार्टी में वापस लाएं।