Kumhrar Vidhan Sabha Seat: कुम्हरार विधानसभा सीट पर बीजेपी की नज़रे, जानें यहां का चुनावी समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
https://hindi.newsd.in/?p=194819&preview=true

Kumhrar Vidhan Sabha Seat: कुम्हरार विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व काफी वक्त से कायम है। पिछले दो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से शानदार जीत हासिल की है। ऐसे में इस बार फिर बीजेपी यहां जीत के लिए हरसंभव कोशिश तलाश रही है। परिसीमन से पहले कभी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस सीट का नेतृत्व किया करते थे।

कुम्हरार विधानसभा सीट का इतिहास

परिसीमन के बाद अभी यहां पर दो ही बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2010 और 2015 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा ने इस सीट को अपने नाम किया था। बीजेपी ने एक बार कांग्रेस तो एक बार एलजेपी को हराया है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

कुम्हरार विधानसभा सीट पर करीब एक लाख कायस्थ वोटर हैं, कायस्थ के अलावा भूमिहार और अतिपिछड़ा वोटरों की भी अच्छी खासी तादाद है, यहां कुल वोटरों की संख्या चार लाख से अधिक है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर सिर्फ 38 फीसदी वोट डल पाए थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिन्हा को 86 हजार से अधिक वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आकिल हैद को करीब 50 हजार ही वोट मिल पाए थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- अरूण कुमार सिन्हा


Kumhrar Vidhan Sabha winner : कुम्हरार के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Arun Kumar Sinha BJP 87792 Aquil Haider INC 50517
2010 Arun Kumar Sinha BJP 83425 Md. Kamal Parwez LJP 15617

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)