Kurhani Vidhan Sabha Seat: कुढ़नी विधानसभा सीट पर BJP से पार पाने की कोशिश में RJD

  • Follow Newsd Hindi On  
Rajasthan Panchayat Election Result: आज घोषित होंगे जिला परिषद और पंचायत चुनाव के नतीजे

Kurhani Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कुढ़नी विधानसभा सीट पर मुकाबला BJP और RJD के बीच देखने को मिलेगा। जहां इस बार BJP की ओर से केदार प्रसाद गुप्ता चुनावी रण में है तो वहीं अनिल कुमार सहनी यहां से RJD के प्रत्याशी हैं।

कुढ़नी विधानसभा सीट का इतिहास

कुढ़नी विधानसभा सीट पर जेडीयू का दबदबा देखा गया है। फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और साल 2010 में हुए चुनाव में लगातार तीन चुनाव में जेडीयू के मनोज कुमार सिंह ने इस सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि साल 2015 में जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को यहां हार का सामना करना पड़ा था।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट को बीजेपी ने  अपने नाम किया था। इस चुनाव में बीजेपी के केदार प्रसाद को 73227 वोट मिले थे।  वहीं जेडीयू के मनोज कुमार को 61657 वोट हासिल हुए थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और यादव खास भूमिका में हैं। वहीं ब्राह्मण, कोइरी, रविदास और पासवान मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।  साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां 4.35 लाख आबादी है, जो ग्रामीण है।

Kurhani Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – केदार प्रसाद गुप्ता


आरजेडी – अनिल कुमार सहनी

प्लूरल्स पार्टी – साल्वी सलोनी

रालोसपा- राम बाबू

Kurhani Vidhan Sabha winner :  कुढ़नी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Kedar Prasad Gupta BJP 73227 Manoj Kumar Singh JD(U) 61657
2010 Manoj Kumar Singh JD(U) 36757 Bijendra Chaudhary LJP 35187
OCT 2005 Manoj Kumar Singh JD(U) 43714 Ajay Nishad RJD 35324
FEB 2005 Manoj Kumar Singh JD(U) 29531 Basawan Prasad Bhagat RJD 23579
2000 Basawan Prasad Bhagat RJD 48343 Brajesh Kumar BPSP 32795
1995 Basawan Prasad Bhagat JD 65604 Ashok Sharma IND 25124
1991 R.P.Sahu JD 52085 M.Giranal INC 26784
1990 Sadhu Sharan Shahi IND 14466 Shiv Nandan Rai INC 30109
1985 Sheonandan Rai INC 35790 Sadhusharan Sahi JNP 26005
1980 Ram Praikshan Sah JNP(SC) 32184 Sadhu Sharan Sahi JNP(JP) 30296
1977 Sabhu Saran Shahi JNP 43895 HINDKeshari Yadav INC 11078
1972 Sadhu Saran Sahi SOP 31318 Mahendra Mohan Mishra INC 12370
1969 Sadhu Sharan Shahi PSP 44151 Krishna Nandan Sahay INC 18158
1967 K.N. Sahaya INC 21251 S.S. Sahi PSP 18087
1962 Ramgulam Choudhary INC 17031 Shiv Prasad Choudhary PSP 8772
1951 Kapil Deo Narayan Singh INC 8347 Ram Autar Singh IND 5680

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)