Lalu Prasad Health: लालू प्रसाद जल्द स्वस्थ हों, मेरी शुभकामना है- नीतीश

  • Follow Newsd Hindi On  
Saat Nishchay Yojana Part 2: लगाए जाएंगे 12 वाट के LED बल्ब, चमक उठेंगे बिहार के गांव

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar)  ने राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) अध्यक्ष लालू प्रसाद ( Lalu Prasad) के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि वे जल्द स्वस्थ हों, मेरी शुभकामना है।

पटना में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से लालू प्रसाद के तबीयत खराब होने को लेकर सवाल किया, तो नीतीश ने कहा, मेरी शुभकामना है कि लालू जी जल्द स्वस्थ हो जाएं। जब हमलोग अलग भी थे तब भी उनकी तबियत खराब होने के बाद मैं उनका हालचाल लेता था, लेकिन अब तो समाचार पत्रों के माध्यम से ही जानकारी लेते हैं।


नीतीश कुमार का इशारा राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर था। नीतीश ने कहा कि पहले तो हम फोन करके भी उनका हालचाल लेते थे लेकिन उनका जो ख्याल रखता था वह क्या क्या बोलने लगा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद से हम समाचार के माध्यम से ही लालू प्रसाद की जानकारी लेते रहते हैं।

चारा घोटाले के मामले में लालू प्रसाद रांची में सजा काट रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें  भर्ती कराया गया था। अचानक गुरुवार की रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, शनिवार को सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया है।

–आईएएनएस


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)