Lakhisarai Vidhan Sabha Seat: लखीसराय में किसके हाथ लगेगी सत्ता, कांग्रेस या फिर बीजेपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Lakhisarai Vidhan Sabha Seat result and history

Lakhisarai Vidhan Sabha Seat: लखीसराय विधानसभा सीट पर मुख्यत तीन पार्टियों का खासा दबदबा रहा है। इस सीट पर बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी खासी मजबूत समझी जाती है। दो दशक पहले तक यहां कांग्रेस की भी स्थिति ठीक थी। लेकिन बदलते दौर के साथ पार्टी ने यहां धीरे-धीरे अपना जनाधार खो दिया। ऐसे में इस बार कांग्रेस बीजेपी को हराकर यहां फिर से वापसी करने की कोशिश करेगी।

लखीसराय सीट का इतिहास

लखीसराय बिहार के सबसे विशेष शहरों में एक है। ये सीट साल 1977 में अस्तित्व में आई। इस साल यहां पर JNP के कपिलदेव सिंह ने जीत हासिल की। तीन साल बाद हुए यहां पर अगले चुनाव में कांग्रेस के अश्विनी कुमार ने जीत दर्ज की। लेकिन अगले ही चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।


1980 के बाद से कांग्रेस को यहां कोई जीत नहीं मिल सकी। वहीं, बीजेपी का यहां पर पहला विधायक साल 2000 में चुना जाता है। कृष्ण चंद्र सिंह लखीसराय में बीजेपी के पहले विधायक चुे गए। इसके बाद अगले चुनाव 2005 में भी बीजेपी को ही जीत मिली। बीजेपी की जीत का सिलसिला 2005 के उपचुनाव में थम जाता है. आरजेडी ने लखीसराय में पहली जीत हासिल की।

2010 में एक बार फिर बाजी बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा के हाथ लगती हैं। 2010 के बाद 2015 में वह चुनाव जीते। साल 2015 में उन्होंने जेडीयू के रामानंद मंडल को हराया था। लखीसराय में अब तक विधानसभा के 10 चुनाव हुए हैं। इसमें से बीजेपी को 4, आरजेडी और कांग्रेस को 1-1 बार जीत मिली है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव वोटर्स का दबदबा रहता है। वहीं अन्य वोटर्स में पासवान, मुस्लिम और कुर्मी जाति भी अहम भूमिका में है। पिछले चुनाव में 54.3% वोटिंग हुई थी।


कुल वोटरः 3.59 लाख

पुरुष वोटरः 1.92 लाख (53.4%)

महिला वोटरः 1.67 लाख (46.5%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 7 (0.001%)

लखीसराय विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में बीजेपी के विजय कुमार ने जेडीयू के रामानंद मंडल को शिकस्त दी थी। विजय कुमार को 75901 (40.79 फीसदी ) और रामानंद मंडल क 69345 (37.27 फीसदी ) वोट मिले थे।

Lakhisarai Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – विजय कुमार सिन्हा

कांग्रेस – अमरेश कुमार

जाप – विमल कुमार

बीएसपी – राजीव रंजन  कुमार

Lakhisarai Vidhan Sabha winner : लखीसराय के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Vijay Kumar Sinha BJP 75901 Ramanand Mandal JD(U) 69345
2010 Vijay Kumar Sinha BJP 78457 Fulaina Singh RJD
OCT 2005 Phulena Singh RJD 41448 Vijay Kumar Sinha BJP
FEB 2005 Vijay Kumar Sinha BJP 27554 Fulena Singh RJD
2000 Krishna Chandra Pd. Singh BJP 46372 Fulaina Singh RJD
1995 Yaduvansh Singh JD 28290 Ashwini Kumar Sharma INC
1990 Krishna Chandra Pd. Singh JD 67756 Ashwani Kr. Sharma IND
1985 Krishna Chandra Prasad Singh JNP 49681 Ashwimi Kumar Sharma INC
1980 Ashwani Kumar Sharma INC(I) 34063 Yadubansh Singh IND
1977 Kapildeo Singh JNP 46076 Arjun Singh INC

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)