सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को आज सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ था और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

लता मंगेशकर की भतीजी के अनुसार, अगर उनकी तबीयत में सुधार दिखा तो उन्हें आज ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने करीब 1 हजार गानों को अपनी आवाज़ दी है और उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इससे पहले लता मंगेशकर ने रविवार 10 नवंबर को अपनी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी को लेकर एक ट्वीट किया था।

लता मंगेशकर ने अपने पोस्ट में लिखा, “नमस्कार। मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है और अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही है। मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं और आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।”


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)