ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीर शेयर कर लता मंगेशकर बोलीं- ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल

  • Follow Newsd Hindi On  
ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीर शेयर कर लता मंगेशकर बोलीं- ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद बॉलीवुड समेत कई लोगों को बहुत दुख हुआ है। उनके अचानक निधन से बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और पीएम नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है। साथ ही परिवार, दोस्त और प्रसंशकों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अब हिंदुस्तान की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी ट्वीट पर ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीर शेयर उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ‘क्या कहूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सेहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’


इसके अलावा उन्होंने दूसरे ट्वीट में अपनी और ऋषि कपूर की बचपन की फोटो शेयर कर लिखा, ‘कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।’


उनके जान के बाद फिल्म इंडस्ट्री के अलावा सोशल मीडिया पर कई लोग अपना दर्द और संवेदनाएं बयां कर रहे हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहा करते थे, लेकिन 2 अप्रैल के बाद से उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था।

इसी साल के शुरुआत में ऋषि कपूर दिल्ली में फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग में व्यस्त थे और इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह (30 अप्रैल) को अचनाक उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)