लातेहार विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चुनाव में पाला बदलते रहे हैं यहां के विधायक

  • Follow Newsd Hindi On  
लातेहार विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। लातेहार विधानसभा सीट (Latehar Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट चतरा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के नेता प्रकाश राम ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार ब्रजमोहन राम को पराजित किया था।

लातेहार विधानसभा सीट (Latehar Assembly Constituency) का इतिहास


लातेहार विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में एक प्रमुख सीट है। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला यह विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता, वनीय क्षेत्र, वन उत्पादों और खनिज के लिए देशभर में मशहूर है। लातेहार का नाम रांची और डाल्टनगंज रोड पर बसे लातेहार गांव के नाम पर रखा गया है।

यह विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य से सीमाओं को बांटता है। इसके इलावा यह इलाका रांची, लोहरदागा, गुमला, पलामू और चतरा जिले से घिरा हुआ है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की संख्या मुख्य रूप से सर्वाधिक है।

वहीं पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 में यहां कराए गए पहले चुनाव में राजद के नेता प्रकाश राम विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के बैद्यनाथ राम विधायक बने। 2014 में इस सीट से झारखंड विकास मोर्चा के नेता प्रकाश राम विधायक चुने गए।


लातेहार विधानसभा सीट का समीकरण

लातेहार विधानसभा में जिला मुख्यालय सहित कुल पांच प्रखंड शामिल है। इनमें सदर प्रखंड के अलावे चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज और बारियातू प्रखंड शामिल है। लातेहार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,42,068 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,26,686 और महिला मतदाता 115382 हैं। पिछले चुनाव में 66.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Latehar Assembly

लातेहार विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

प्रकाश राम, जेवीएम- 71189

ब्रजमोहन राम, बीजेपी- 44402

हार का अंतर – 26787

लातेहार विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – प्रकाश राम

JVM – अमर कुमार भोक्ता

JMM – बैद्यनाथ राम

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Latehar Assembly 2014 Result

Candidate Sex Age Category Party Valid Votes Polled %Votes Polled
1 PRAKASH RAM M 47 SC JVM 71189 44.45
2 BRAJMOHAN RAM M 53 SC BJP 44402 27.72
3 MOHAN GANJHU M 25 SC JMM 23022 14.37
4 VIJAY KUMAR M 40 SC RJD 4916 3.07
5 None of the Above NOTA NOTA 4270 2.67
6 DIGAMBAR RAM M 36 SC BSP 3806 2.38
7 SHRAVAN KUMAR M 25 SC CPI 2751 1.72
8 TULSI RAM M 41 SC JBSP 2219 1.39
9 JUGLAL MANJHI M 58 SC IND 2000 1.25
10 ASHISH KUMAR M 31 SC SP 1594 1.00

डालटनगंज विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)