2 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के गठन के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया नया मानचित्र

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


04:50 PM: जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के गठन के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया नया मानचित्र



04:20 PM: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प, एक वकील घायल

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। वहीं पुलिस फायरिंग में एक वकील के घायल होने की खबर है।


11:30 AM: राहुल गांधी ने दी छठ की बधाई, कहा- लोक आस्था और प्रकृति पूजा के महापर्व की सभी को शुभकामनाएं


08:58 AM: आज से 4 नवंबर तक पीएम मोदी का थाईलैंड दौरा, शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

PM मोदी थाईलैंड के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रवाना हो गए। उनका यह दौरा व्यापार, समुद्री सुरक्षा एवं संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। इस दौरान वह आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलनों में भी हिस्सा लेंगे।


08:41 AM: प्रदूषण के कारण दिल्ली के सभी स्कूल 5 नवंबर तक रहेंगे बंद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने 5 नवंबर 2019 तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए पांच नवम्बर तक सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है।


08:33 AM: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी महासचिवों के साथ करेंगी बैठक

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी दफ्तर पर नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव, राज्य इकाइयों के इंचार्ज और कई महत्वपूर्ण पदों के नेता मौजूद रहेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)