देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:
LIVE Updates:
09:23 AM: इंफालः मणिपुर सरकार ने आज राज्यभर में छुट्टी का ऐलान किया
मणिपुर में इनर लाइन परमिट सिस्टम के ऐलान के बाद मणिपुर सरकार ने मंगलवार को सभी सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान किया है। मणिपुर सरकार ने आईएलपी सिस्टम लागू करने के केन्द्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक भी करार दिया है। सोमवार को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा राज्य में इनर लाइन परमिट व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई थी।
09:00 AM: बक्सरः पुलिस का खुलासा, बाप ने ही बेटी को जलाकर मार दिया था
बिहार के बक्सर के कुकुढ़ा गांव में गोली मारने के बाद जलाई गई विवाहिता की पहचान हो गई है। उसकी हत्या उसके पिता ने ही की है। डीआईजी ने बताया कि अब तक की जांच में यह सबूत मिला है। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बक्सर के डुमरांव में हुई थी।
08:50 AM: चिली का सैन्य विमान लापता, 38 लोग थे सवार
चिली की वायु सेना ने अपने एक मालवाहक विमान के लापता होने की सूचना दी, जो अंटार्कटिका की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस विमान में 38 लोग सवार थे।
08:33 AM: गुवाहाटी: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आज 11 घंटे का असम बंद
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद इस पर विरोध प्रदर्शन भी होने लगे हैं। असम में कुछ संगठनों ने 12 घंटे का बंद का आह्वान किया है। इनमें कुछ छात्र संगठन भी शामिल हैं। बंद को देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।