11 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: सांस लेने में दिक्कत के बाद लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


04:45 PM: सांस लेने में दिक्कत के बाद लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती


01:55 PM: शिवसेना सांसद अरविंद सावंत का मोदी सरकार से इस्तीफा


09:30 AM: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर संजय राउत बोले- हालात के लिए शिवसेना नहीं जिम्मेदार

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच बढ़ी तल्खियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज भी शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला, वहीं कांग्रेस और एनसीपी को लेकर उनके रुख में नरमी देखने को मिली।


08:41 AM: मोदी सरकार से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत देंगे इस्तीफा

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात कही है। आपको बता दें कि सावंत मोदी कैबिनेट में भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री हैं।


08:33 AM: विवादित चुनाव पर हंगामे के बीच बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस का इस्तीफा

बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय ऑडिट के बाद बढ़ते विरोध के बीच अपने इस्तीफे की घोषणा की, जिसमें पाया गया कि पिछले महीने के चुनाव के नतीजों में गंभीर अनियमितताओं के कारण उसे मान्य नहीं माना जा सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)