18 दिसंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: NCLAT का फैसला, सायरस मिस्त्री फिर से टाटा सन्स के चेयरमैन बहाल

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


10:23 AM: बिजनौर: कोर्ट रूम में हुई हत्या मामले में चौकी प्रभारी समेत 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सीजेएम कोर्ट के अंदर फायरिंग और हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी संजीव त्यागी ने चौकी प्रभारी समेत 18 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


09:00 AM: CAA पर हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना मोदी सरकार की दुर्बलता: शिवसेना


नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा कि हिंसा के पीछे पाकिस्तान का दिमाग और हाथ है। ऐसा कहना मोदी सरकार की दुर्बलता है।’


08:50 AM: उत्तर भारत में  ठंड, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिली और पारा नीचे गिरने से ठंड और बढ़ गई है। हाड़तोड़ ठंड के आगे लोग अब लाचार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में भी  ठंड का प्रकोप जारी है जहां 22 वर्षों में दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


08:33 AM: नागरिकता कानून पर 10.30 बजे सुबह राष्ट्रपति से मिलेंगी बसपा अध्यक्ष मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से मिलने का फैसला किया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)