20 मई 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल, डीज़ल के दाम

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही सारी बहस अब एक्जिट पोल पर चल रही है। एक तरफ जहां भाजपा का मनोबल बढ़ा हुआ है और भाजपा ने प्रतिक्रिया में यह कहा कि इससे प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में माहौल का पता चलता है वहीं अधिकांश विपक्षी दलों ने एक्जिट पोल को खारिज कर दिया। वैसे जब तक नतीजे नहीं आते तब तक अटकलों का दौर जारी रहेगा। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल को ‘अटकलबाजी’ करार देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं क्योंकि इस ‘रणनीति’ का इस्तेमाल ईवीएम में ‘गड़बड़ी’ करने के लिए किया जाता है। दूसरी तरफ चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ गए हैं।

आइये राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की अन्य ताजा खबरें जानने के लिए न्यूज्ड हिंदी से जुड़े रहें:


आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज:

12:37 PM: बीते 10 सालों में सबसे बड़ी बढ़त, Sensex में 1400 अंकों का उछाल।

11:31 AM: तजाकिस्तान की जेल में दंगा, 32 की मौत।

10:23 AM: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को होने की संभावना।


10:03 AM: योगी सरकार ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रीमंडल से किया बर्खास्त

09:43 AM: चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल, डीज़ल के दाम।

09:35 AM: ब्राज़ील के बार में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)