आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2019 | 25 January 2019 Breaking News in Hindi हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर सीबीआई का छापा

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूज्ड हिंदी पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें

आज की बड़ी खबरें 25 जनवरी 2019

11:05 AM : रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर सीबीआई का छापा


11:01 AM: कुख्यात आतंकी संगठन ISIS ने पूर्वी सीरिया में अमेरिका समर्थित बलों से एक गांव को वापस अपने कब्जे में लेने की असफल कोशिश की जिसमें दोनों पक्षों के 50 लोगों की मौत हो गई।



10:47 AM: हिंदी की जानी-मानी लेखिका कृष्णा सोबती का 94 की उम्र में निधन


10:44 AM: अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड ने इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपना चुनाव प्रचार आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया।


10:22 AM: श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार के संकेत दिए हैं।



10:00 AM: नोएडा और ग्रेटर नोेएडा को आपस में जोड़ने वाली नई मेट्रो एक्वा लाइन का आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उदघाटन करने जा रहे हैं।


09:53 AM: दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उनकी टीम के खिलाड़ी पर की गई रंगभेद की टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को माफ कर दिया है।


09:32 AM: मेक्सिको के हिदाल्गो प्रांत में गैसोलीन पाइपलाइन विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है।


08:57 AM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक सम्मेलन में अडानी समूह के गौतम अदाणी सहित अन्य उद्योग पतियों से राज्य में निवेश की संभावनाओं के बारे में चर्चा की।


08:22 AM: विपक्षी दल मोर्चा के संयोजक केशव चंद्र ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत बताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि एक-दूसरे के खून के प्यासे सपा-बसपा गठबंधन की तुलना में कांग्रेस एक अच्छा चुनावी विकल्प हो सकता है।


07:39 AM: बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव द्वारा कथित तौर पर भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने के मामले में उनके खिलाफ गुरुवार को मुरादाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)