25 अक्टूबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: 5 निर्दलीय विधायकों ने हरियाणा में दिया भाजपा को समर्थन 

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:



01:00 PM: समस्तीपुर के नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज बने बिहार लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष

बिहार के समस्तीपुर से नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस लोजपा के राज्य अध्यक्ष चुने गए हैं। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने आज शुक्रवार को इसका ऐलान किया।


10:35 AM: हरियाणा: 5 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को दिया समर्थन 


हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने पर मुहर लगा दी है। इनमें रणधीर गोलन, बलराज  कुंडू, रणजीत सिंह, राकेश दौलताबाद और गोपाल कांडा शामिल हैं।


09:19 AM: दिल्ली: अरविंद केजरीवाल आज 100 CNG बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 100 नई CNG स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। द्वारका बस डिपो, सेक्टर -22 में दिल्ली के सीएम इन बसों की शुरुआत करेंगे। ये बसें जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन, दिव्यांगों के लिए हाइड्रोनिक लिफ्ट के अलावा सुरक्षा और आराम के लिए अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लैस हैं।


09:15 AM: CM खट्टर आज दिल्ली में निर्दलीय विधायकों और केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

हरियाणा में सरकार गठन की तैयारियों में लगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज दिल्ली में निर्दलीय विधायकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सात खट्टर की भाजपा केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात होगी।


08:33 AM: हरियाणा: CM मनोहर लाल खट्टर आज राज्यपाल से मिलेंगे, सौंपेंगे इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम खट्टर कल ही दिल्ली रवाना होने वाले थे लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने दिल्ली आने का इरादा बदल दिया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)