26 दिसंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: UP के बिजनौर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


02:40 PM: UP: बिजनौर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को एक बार फिर अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कदम शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर उठाया है।


11:20 PM: झारखंड के कार्यवाहक CM रघुवर दास के खिलाफ FIR दर्ज, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप


10:23 AM: आगरा में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं निलंबित


उत्तर प्रदेश के आगरा में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को सुबह 8 बजे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। यह शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर फैसला लिया गया है। इससे पिछले शुक्रवार भी सीएए के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। तब भी नमाज के लिए जुटी भीड़ आक्रामक हो गई थी।


09:00 AM: दिल्ली में 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां पर धूप नहीं निकली है। वहीं दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से दो डिग्री कम है।


08:50 AM: झारखंड: 29 दिसंबर को शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कार्यक्रम में शामिल होंगी ममता बनर्जी


08:33 AM: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, सुबह 8 बजे से होगा शुरू

आज 26 दिसंबर 2019 को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण है और यह सूर्य ग्रहण गुरुवार के दिन पौष मास की अमावस्या पर सुबह 08:17 मिनट से लेकर 10:57 मिनट तक रहेगा।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)