28 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: पश्चिम बंगाल: TMC उम्मीदवार तपन देब सिन्हा कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में 2,304 वोटों से जीते

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:े

LIVE Updates:


11:00 AM: गोडसे पर दिए बयान पर प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी से बाहर

कल 27 नवंबर को लोकसभा में भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। ठाकुर को यह बयान देना महंगा पड़ गया और आज उन्हें रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी से हटा दिया गया है।


09:40 AM: पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी


पश्चिम बंगाल  की तीन और उत्तराखंड की एक सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की करीमपुर, खड़गपुर सदर और कालीगंज विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। कांग्रेस-माकपा, तृणमूल और बीजेपी के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष देखने दो मिला है। उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।


09:10 AM: झारखंड: गृह मंत्री अमित शाह की चतरा और गढ़वा में चुनावी जनसभा आज

झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। गृह मंत्री अमित शाह आज राज्य के चतरा और गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में पहले चरण में ही वोट डाले जाने हैं।


08:33 AM: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)