5 फरवरी 2020: आज की बड़ी खबरें: दिल्ली चुनाव: BJP सांसद प्रवेश वर्मा पर EC ने लगाया एक दिन का प्रतिबंध

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


06:30 PM: दिल्ली चुनाव: BJP सांसद प्रवेश वर्मा पर EC ने लगाया एक दिन का प्रतिबंध

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने किसी भी तरह का प्रचार करने से बुधवार शाम 5 बजे से अगले 24 घंटे तक का प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था।


04:05 PM: भारत सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गजट नोटिफिकेशन किया जारी



11:20 AM: लोकसभा में PM मोदी बोले- राम मंदिर ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा
PM मोदी ने लोकसभा में कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए कैबिनेट में ट्रस्ट बनाने का फ़ैसला हुआ है। ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। मंदिर बनाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है।


09:49 AM: आजमगढ़: जौहर पार्क से पुलिस ने CAA प्रदर्शनकारियों को हटाया, किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जौहर पार्क में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटा दिया है। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।


09:25 AM: उद्धव ठाकरे बोले- धर्म का इस्तेमाल करना और सत्ता हथियाना मेरा हिंदुत्व नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को निशाने पर लिया है। उद्धव ने कहा कि हमारे विचार समान नहीं है। धर्म का इस्तेमाल करना और सत्ता हथियाना मेरा हिंदुत्व नहीं है। मैं एक ऐसा हिंदूराष्ट्र नहीं चाहता जो शांतिपूर्ण न हो। मैं ऐसे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना नहीं करता।


08:40 AM: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 490

चीन में कोरोनावायरस के पुष्टि हुए मामलों की संख्या मंगलवार के अंत तक 24,324 तक पहुंच गए थे, आयोग ने कहा कि इस बीमारी से कुल 490 लोगों की मौत हुई है। आयोग ने कहा कि 3,219 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,260 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 892 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)