6 फरवरी 2020: आज की बड़ी खबरें: UP: सीतापुर की एक फैक्ट्री में हादसा, गैस रिसाव से 7 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


11:58 AM: UP: सीतापुर की एक फैक्ट्री में हादसा, गैस रिसाव से 7 की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की जान चली गई। गैस रिसाव के चलते पास की दरी फैक्ट्री में रह रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला व तीन बच्चे हैं।


11:55 AM: RBI का 2020 की पहली मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं


09:49 AM: UP: आजमगढ़ में पुलिस से झड़प के आरोप में 19 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ चल रहे धरना पर पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस से झड़प के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


09:25 AM: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 563

चीन के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि 31 प्रांतीय क्षेत्रों तथा शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स में बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 3,694 नए मामलों की पुष्टि हुई और 73 और लोगों की मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गई है।


08:40 AM: दिल्ली: चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे के बाद प्रचार का शोर थम जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोट डाले जाने हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)