ल्हासा : राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए लाइट शो

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजिंग, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाने के लिए तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में लाइट शो आयोजित हो रहा है।

 इन दिनों पठारीय प्रचीन शहर रोशनी के समुद्र में डूबा हुआ है। आजकल राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए ल्हासा में रंग बिरंगे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें एक हजार नागरिकों का सामूहिक गान ‘मैं और मेरी मातृभूमि’, विभिन्न स्थलों में पारंपरिक तिब्बती सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति, राजकुमारी वनछंग थिएटर में ओपेरा ‘राजकुमारी वनछंग’ का प्रदर्शन आदि शामिल हैं।


ओपेरा ‘राजकुमारी वनछंग’ में 7 शताब्दी ईस्वी में थांग राजवंश की राजकुमारी वनछंग के तत्कालीन तिब्बती राजा सोंगचान कानबू के साथ शादी करने और तिब्बत में आने की कहानी सुनाई की जाती है। इस ओपेरा का प्रदर्शन 2013 में शुरू हुआ, अभी तक कुल एक हजार से अधिक बार प्रदर्शित हो चुकी है, जो तिब्बत में सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण बन चुका है।

ल्हासा नदी पर पर्यटन जहाज आते जाते हैं, जिन पर ‘मातृभूमि की शुभकामनाएं’ बड़े आकार वाले शब्द लिखे गए हैं, जो रोशनी से चमकदार हैं। एक हजार लोगों के क्वोच्वांग नृत्य का अभ्यास किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान बेशुमार पर्यटक भी शामिल होते हैं। वर्तमान ल्हासा के मार्गो और सड़कों पर नए-नए राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। पूरा शहर राष्ट्रीय दिवस की खुशियों के माहौल में डूब रहा है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)