VIDEO: धोनी की तरह दनादन शॉट लगाती है ये 4 साल की बच्ची, बैटिंग देख रह जाएंगे हैरान

  • Follow Newsd Hindi On  
VIDEO: धोनी की तरह दनादन शॉट लगाती है ये 4 साल की बच्ची, बैटिंग देख रह जाएंगे हैरान

आप महेंद्र सिंह धोनी के कित्ते बड़े फैन हैं? खैर, जितने भी बड़े हों, लेकिन इस 4 साल की बच्ची से कम ही होंगे! उड़ीसा से ताल्लुक रखने वाली चार वर्षीय सुद्धरुती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमाल की बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। उसकी जबरदस्त बैटिंग देखकर हजारों लोग फैन हो गए हैं। उसके इस नन्ही ‘माही’ के बल्ले से कोई गेंद बच जाए ये हुआ ही नहीं।

बता दें, सुद्धरुती भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की सबसे छोटी उम्र की फैन के रूप में इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उड़ीसा के बालासोर शहर से ताल्लुक रखने वाली 4 वर्षीय ये नन्ही बच्ची सुद्धरुती की उम्र भले ही छोटी हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के प्रति उनका प्यार और लगाव बहुत बड़ा है ना सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाजी करती है, बल्कि कई क्रिकेटर्स को उनके नाम से भी जानती है। इतना ही नहीं, उसे इन क्रिकेटर्स के सिग्नेचर शॉट्स भी याद हैं।


फीमेल क्रिकेट के नाम के एक ट्विटर पेज ने सुद्धरुती के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये 4 वर्ष की बच्ची अपनी शानदार बल्लेबाजी से आपको हैरान कर देगी।

 

सुद्धरुती ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म लगभग 100 से ज्यादा बार देखी है। धोनी की फिल्म देखने के बाद सुद्धरुती उनके खेल की मुरीद हो गईं।महेंद्र सिंह धोनी की इस तगड़ी वाली फैन का निकनेम “माहि” है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुद्धरुती की ढाई वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट में काफी रुचि है और वह तभी से क्रिकेट खेल रही हैं। क्रिकेट के प्रति बच्ची का लगाव देखकर सुद्धरुती के माता-पिता भी उसे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)