लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में प्रियंका गांधी का ऐलान- पार्टी ने कहा तो लड़ूंगी चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की रणभेरी बज चुकी है। तमाम राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने और अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्‍या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक है। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे।

लोकसभा चुनाव की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ें न्यूज्ड हिंदी पर

Live Updates:

पार्टी ने कहा तो चुनाव लड़ूंगी : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के दौरे पर अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं से मिलीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस मौके पर प्रियंका ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है तो राहुल गांधी पीएम बनेंगे।



ओडिशा: बीजू जनता दल ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की



अमेठी में प्रियंका गांधी का ऐलान- सत्ता में आई कांग्रेस तो राहुल बनेंगे पीएम

उत्तर प्रदेश के दौरे पर अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं से मिलीं। प्रियंका गांधी ने ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है तो राहुल गांधी पीएम बनेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बस चुनाव लड़ने के लिए अमेठी आते हैं और 4 घंटे में चले जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी हमारा घर और परिवार है।


तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, गठबंधन सरकार आने पर नोटबंदी की जांच का वादा

लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो नोटबंदी की जांच कराई जाएगी।


पीएम को आचार संहिता के उल्लंघन की क्या जरूरत थी, क्या वो अंतरिक्ष में जा रहे हैं: ममता

पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “चुनाव के समय में पीएम मोदी को आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन कर श्रेय लेने की क्‍या जरूरत थी। क्‍या वह वहां काम करते हैं? क्‍या वह अंतरिक्ष में जा रहे हैं?”


पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, येचुरी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित करने के मामले की शिकायत चुनाव आयोग में की गई है। सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने इस मामले की शिकायत की है। चुनाव आयोग में शिकायत करने के बाद उन्होंने ने ट्वीट कर कहा, “देश उन विशेष कारणों को जानना चाहेगा कि चुनाव आयोग ने आम चुनावों के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को राजनीतिक रूप से रंगने की अनुमति क्यों दी।”


अमेठी: प्रियंका गांधी ने जगदीशपुर में बूथ कार्यकताओं से किया संवाद


गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव: अमित शाह

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। पार्टी ने नवादा की सीट को देने से इनकार कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।”


पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश की: मायावती


यूपीए सरकार ने ए सैट कार्यक्रम की शुरुआत की थी: अहमद पटेल

पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने ए सैट कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो आज फलफूल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व को बधाई देता हूं।


कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना के बारे में सुनकर उतरा पीएम मोदी का चेहरा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “आज आपने पीएम मोदी का चेहरा देखा, जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने ‘न्याय’ की बात की नरेंद्र मोदी का चेहरा बदल गया है। डर है, घबराहट कि अब वे जाने वाले हैं। अब टाइम आ गया है कांग्रेस पार्टी के आने का।”


यूपी: हरदोई से बीजेपी के मौजूदा सांसद अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के हरदोई से बीजेपी के मौजूदा सांसद अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल हो गऐ हैं। आज ही उन्होंने इस्तीफा दिया था।नाराज अंशुल वर्मा आज लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे और यहां तैनात चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंप था। इस्तीफे के साथ ही एक सौ रुपये का नोट भी उन्होंने चौकीदार को दिया था। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि धन कुबेरे चौकीदार को इस्तीफा देने का कोई मायने नहीं है।


समय के साथ युद्ध करने का तरीका बदल जाता है: अरुण जेटली

अरुण जेटली ने कहा, आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल 3 देशों के पास थी। ये भारत के लिए बड़ी सफलता है। हमें याद रहना चाहिए समय के साथ युद्ध करने का तरीका बदल जाता है।


कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरम थी कि वह कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘मासूम’ (1983) की बाल कलाकार और ‘रंगीला’ से बॉलीवुड में अपनी धाक जमानेवाली उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।


राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने आज अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत तीसरा बड़ा देश बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। पीएम बोले कि भारत ने इस मिशन को ‘मिशन शक्ति’ का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा ‘मिशन शक्ति’ एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया। यह पराक्रम भारत में ही विकसित ए सैटेलाइट द्वारा किया गया’मिशन शक्ति’ एक अत्यंत ऑपरेशन था, जिसमें उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी, वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गये हैं। सभी भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है।


चिदंबरम ने कहा- ‘न्याय’ योजना को लागू करने की भारत में है क्षमता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पार्टी की ओर से घोषित ‘न्याय’ योजना के बारे में चेन्नई में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के पास इस योजना को लागू करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जानकारों का एक पैनल इसे इसकी रूप-रेखा तैयार करेगा। प्रेस से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा कि इस योजना को लेकर हमने अर्थशास्त्रियों से भी सलाह ली गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।


पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी 11.45 बजे से 12 बजे तक देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा।”


भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए भोजपुरी गायक दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ। निरहुआ ने कहा- पार्टी जो बोलेगी, वह करूंगा।


मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, लेकिन सीट को लेकर पार्टी फैसला करेगी: बीजेपी नेता रवि किशन


एक से ज्यादा सीट पर प्रत्याशी चुनाव न लड़ें, चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट से मांग


बीजेपी ने बुजुर्गों का किया अपमान: अखिलेश यादव

बीजेपी द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं का टिकट काटने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “विकास’ पूछ रहा है, मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं? भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। युवा तो पहले ही बीजेपी को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुज़ुर्ग भी नहीं देंगे। बीजेपी अंदर से टूट गयी है।”


लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, आज अमेठी दौरे पर जाएंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। आज वे अमेठी दौरे पर जाएंगी। कल रायबरेली जाने का उनका कायक्रम है। वहीं 29 मार्च को वे अयोध्या दौरे पर रहेंगी।


चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर पूछा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी पीएम मोदी की तस्वीरों को रेल टिकट और एयर इंडिया के बोर्डिंग पास से क्यों नहीं हटाया गया है? दोनों से 3 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)